Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / 13 अप्रेल को होगी कम्प्यूटर टंकण गति परीक्षा

13 अप्रेल को होगी कम्प्यूटर टंकण गति परीक्षा

झुंझुनू, मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पात्मक नियुक्ति नियम, 1996 के अन्तर्गत नियुक्त ऎसे कनिष्ठ सहायक जिनके द्वारा निर्धारित समयावधि (तीन वर्ष के भीतर) में कम्प्यूटर टंकण गति परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की गई है। ऎसे समस्त कार्मिक जिन्होनें कम्प्यूटर आधारित टंकण गति परीक्षा के लिए आवेदन किया है उनकी कम्प्यूटर पर टंकण गति परीक्षा जिला स्तर पर 13 अप्रेल को प्रातः 11 बजे से ग्रुपवाईज शहीद कर्नल जे. पी. जानू रा. उ. मा. विद्यालय झुन्झुनू की कम्प्यूटर लैब में आयोजित की जावेगी। परीक्षा के प्रवेश पत्र जिला कलक्टर कार्यालय के कमरा नंबर 100 संस्थापन अनुभाग से 10 एवं 11 अप्रेल को कार्यालय समय में प्राप्त कर सकते हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur