Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सुरजगढ विधानसभा क्षेत्र से होंगे कामरेड ओमप्रकाश झारोङा उम्मीदवार

,

सुरजगढ विधानसभा क्षेत्र से होंगे कामरेड ओमप्रकाश झारोङा उम्मीदवार

भाकपा माले की जिला कमेटी बैठक संपन्न

चिङावा, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी-लेनिनवादी ) की जिला कमेटी की बैठक आज आर एन टैगोर स्कूल के पास जिला सचिव कामरेड रामचंद्र कुलहरि की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत में दिवंगत साथियों कामरेड राजाराम, कामरेड अन्नदा भट्टाचार्य, कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन ,कामरेड पातुराम पालोता, कामरेड लोकराम उरीका, कामरेड ताराचंद,कामरेड कृष्ण कुमार नानवास,कामरेड शेरसिंह भालोठिया को दो मिनट मौन धारण कर श्रध्दांजलि दी । बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सुरजगढ विधान सभा क्षेत्र से कामरेड ओमप्रकाश झारोङा को प्रत्याशी तय कर केंद्रीय कमेटी को राज्य कमेटी के माध्यम से प्रस्ताव भेजने का निर्णय किया । बैठक में ग्यारह सदस्यीय चुनाव प्रबंध कमेटी का गठन किया । बैठक में प्रस्ताव पारित कर सरकार से सवाल पूछने वाले पत्रकारों को अघोषित आपातकाल की तरह कठोर धाराओं में जेलों में बंद करने की आलोचना की । बैठक को केंद्रीय कमेटी सदस्य कामरेड फूलचंद ढेवा,जिला सचिव कामरेड रामचंद्र कुलहरि,कामरेड ओमप्रकाश झारोङा,रामकुमार यादव,कामरेड रसीद अहमद, कामरेड इंद्राज सिंह चारावास, कामरेड हरी सिंह वेदी,कामरेड मनफूल सिंह, कामरेड इशाक खान, कामरेड अमर सिंह चाहर, कामरेड मुख्त्यार सिंह गजराज व कामरेड रतीराम राव ने संबोधित किया । चुनाव प्रबंध कमेटी की बैठक 25 अक्टूबर को बुहाना में होगी ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur