Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / कांग्रेस प्रत्याशी भगवानाराम सैनी का किया स्वागत

, ,

कांग्रेस प्रत्याशी भगवानाराम सैनी का किया स्वागत

कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल

उदयपुरवाटी, उदयपुरवाटी विधानसभा से क्षेत्र कांग्रेस टिकट मिलने पर भगवानाराम सैनी का जिला मुख्यालय पर लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। रोड़ नम्बर दो स्थित तंवर सदन में उदयपुरवाटी के घोषित कांग्रेस प्रत्याशी सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने टिकट उदयपुरवाटी के लोगों को दी है। लोगों के आशीर्वाद से ही इस बार नया इतिहास लिखा जाएगा। इस दौरान नगर परिषद के पार्षद प्रदीप कुमार सैनी, ताराचंद सैनी, मनोज सैनी, रणधीर कारोडिया, उप सरपंच दयानन्द, बघसिंग तोमर, नाहरसिंह तोमर, बद्रीप्रसाद, राजेश सैनी, रामजीलाल सिंगोदिया, सुरेश तंवर, संजय सिंगोदिया, एडवोकेट ओमप्रकाश सैनी, फूलचंद सैनी, बलवंत सैनी, ओमप्रकाश राजोरिया, इंद्राज खडोलिया, निकास कटारिया आदि उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur