Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / कांग्रेस सरकार ने युवाओं के साथ किया धोखा – मुकेश दाघीच

,

कांग्रेस सरकार ने युवाओं के साथ किया धोखा – मुकेश दाघीच

खेतडी में

खेतड़ी, (वीजेन्द्र शर्मा) शनिवार को खेतडी में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का प्रवास कार्यक्रम रहा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता ईजी.धर्मपाल गुर्जर के नेतृत्व में मुकेश दाधीच का साफा व दुपट्टा पहनकर स्वागत अभिनंदन किया व संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान भाजयुमो द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर कर प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को इस अभियान में अधिक से अधिक जुड़ने के लिए प्रेरित किया।बैठक को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है। युवाओं को नौकरी नहीं दी जा रही, किसानों को बिजली नहीं दी जा रही, आम जनता के लिए पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है।सरकार के शासनकाल में अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। जिससे आए दिन वारदातें बढ़ रही हैं और कानून राज पूर्ण रूप से खत्म होता दिखाई दे रहा है।कांग्रेस सरकार ने युवाओं के सपने तोड़कर उनके साथ धोखा किया है, जिससे युवाओं में काफी रोष है। युवाओं का यह रोष आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी को साफ रूप से दिखाई दे देगा। इस मौके पर भाजपा नेता इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर वरिष्ठ कार्यकर्ता सत्यनारायण भार्गव ,गजेंद्र पारीक, पूर्व चेयरमैन विजेश शाह ,पूर्व महामंत्री कैलाश स्वामी, गजेंद्र जलंधरा, भाजयुमो जिला महामंत्री निखिल शर्मा ,पार्षद नगेंद्र सिंह सोढा ,डॉक्टर सोमदत्त भगत ,अमर चंद शर्मा, कार्यक्रम संयोजक सोनू अग्रवाल ,ऋषभ शर्मा ,अभिषेक जोशी ,जितेंद्र शर्मा ,हरीश मिश्रा, सतीश खारड़िया, आशीष, ऋषभ शर्मा सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur