Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / कांग्रेस को कॉमेडी में महारत हासिल – मदन दिलावर

,

कांग्रेस को कॉमेडी में महारत हासिल – मदन दिलावर

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 12 व13 नवंबर को

झुंझुनू, 12 व13 नवंबर को झुंझुनू जिले में होने वाली भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की तैयारियों के प्रभारी प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर व प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बागड़ी ने कार्यसमिति स्थल जेजेटी यूनिवर्सिटी व झुंझुनू शहर की साज-सज्जा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा की। प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर फब्तियां कसते हैं यह नई बात नहीं है कांग्रेस को कॉमेडी करने में महारत हासिल है। उन्होंने बताया कि 12 नवंबर को प्रदेश पदाधिकारियों की फिर जिला अध्यक्षों की बैठक होगी तथा 13 नवंबर को कार्यसमिति की बैठक होगी जिसमें राष्ट्रीय व प्रदेश के पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री, सांसद व विधायक आदि हिस्सा लेंगे। दिलावर ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति में हिस्सा लेने के लिए आने वाले अतिथि प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री ,प्रदेश प्रभारी , सह प्रभारी व अन्य नेताओं के स्वागत हेतु विशेष तैयारियां की जा रही है। आगामी चुनाव में कांग्रेस की स्थिति पर बोलते हुए दिलावर ने कहा कि जैसे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मात्र दो ही सीटें हैं, कोई बड़ी बात नहीं है राजस्थान में एक सीट में ही सिमट जाए। भारतीय जनता पार्टी की रणनीति सदैव तैयार रहती है राजस्थान में 180 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक 3 माह में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति होती रहती है उसी के अनुरूप झुंझुनू वालों के विशेष आग्रह पर इस बार यह यहां हो रही है। भाजपा प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बागड़ी ने बताया कि 12 व 13 नवंबर को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति में प्रदेश के सभी पदाधिकारी, सभी सांसद,सभी विधायक, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, विभाग और प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, प्रदेश की पूरी टीम, राष्ट्र से प्रदेश के प्रभारी अरुण सिंह, सह प्रभारी विजय राठ, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रदेश महामंत्री संगठन चंद्रशेखर सहित सभी नेता और कोर कमेटी के सभी मेंबर हिस्सा लेंगे। बगड़ी नहीं बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है ,उसको लेकर जिले के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ है। झुंझुनू जिले के लिए यह बहुत बड़ी सौगात है जिसको लेकर संपूर्ण शहर को शहर की सभी सर्किल को सजाया जा रहा है। बैनर, झंडे ,पोस्टर के माध्यम से आने वाले सभी पदाधिकारियों के स्वागत की तैयारियां चल रही है। इतने बड़े कार्यक्रम झुंझुनू में होना यहां के कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य की बात है इससे यहां के कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को लाभ भी मिलेगा व नए कार्यकर्ताओं को सीखने का मौका मिलेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया , भाजपा कार्यसमिति मीडिया प्रभारी कमल कांत शर्मा भी साथ रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur