Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / होटलों में बैठकर सरकार चला रही है कांग्रेस – पूनिया

,

होटलों में बैठकर सरकार चला रही है कांग्रेस – पूनिया

भड़ूंदा कलां ग्राम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

झुंझुनूं, भारतीय जनता पार्टी झुंझुनू विधानसभा की जन आक्रोश रथ यात्रा के सातवें दिवस भड़ूंदा कलां ग्राम में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मांवंडिया की अध्यक्षता में विशाल जनसभा हुई जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सभा को मायड़ भाषा में संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने कहा कि राजस्थान के मंत्री, मुख्यमंत्री होटलों में बैठकर सरकार चला रहे हैं ,तो फिर जनता को क्या दे सकते है। राजस्थान की आवाम को भगवान भरोसे छोड़कर आपसी झगड़े मैं सर फुटव्वल कर रही है कांग्रेस सरकार। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गुजरात की तरह राजस्थान में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर इतिहास बनाएगी। ऐसी निकम्मी, नाकारा और आम जन विरोधी कांग्रेस सरकार का अंतिम समय आ चुका है। पुनिया ने कहा कि जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से जन जन तक पहुंच कर शिकायत पत्रों के द्वारा शिकायत अर्जित की जा रही है, जिन्हें एकत्रित कर राजस्थान सरकार के समक्ष रखी जाएंगी। इन शिकायतों को पढ़कर 200 विधानसभा का नेतृत्व कर विधानसभा सत्र में पटल पर रखेंगे व उनका समाधान करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने भड़ूंदा कलां ग्राम वासियों का जनआक्रोश यात्रा में बड़ी संख्या में पहुंचने पर आभार जताते हुए कहा कि आमजन में कांग्रेस सरकार के प्रति भारी आक्रोश है जो इस जनसभा के माध्यम से देखने को मिल रहा है। मंच पर उपस्थित राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया, जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा,जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा, यात्रा विधानसभा संयोजक सुनील लांबा,जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र भांभू, निशित बबलू चौधरी, विनोद झाझडिया, राजीव चौधरी, यात्रा सह संयोजक इंद्राज सैनी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भादर मल स्वामी ने भी सभा को संबोधित किया। धन्यवाद कुलदीप सिंह काली पहाड़ी ने दिया, जबकि संचालन जिला महामंत्री सरजीत चौधरी ने किया। इनके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनवारी लाल सैनी, विकास शर्मा लोटिया, सेवाराम गुप्ता, सुल्ताना मंडल अध्यक्ष बलजीत शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, कुलोद मंडल संयोजक अर्जुन महला, पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष असगर पहाड़ियान, युवा मोर्चा जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह शेखावत,रामनिवास सैनी, दिलीप सैनी, ललित जोशी, सरपंच चरण सिंह, भड़ूंदा कलां सरपंच, मोनिका रिया चौधरी, अभिलेख धनखड़, रण सिंह नेहरा भी मंच पर आसीन थे। सूरज सेन ने कांग्रेस सरकार की नाकामियों पर रागिनी गाई। भाजपा पदाधिकारियों व ग्राम वासियों ने भड़ूंदा कलां सरपंच के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष पूनीया का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। झुंझुनू से भड़ूंदा कलां मार्ग पर जगह-जगह द्वार गेट लगाकर विधानसभा वासियों ने प्रदेशाध्यक्ष का पुष्पमाला, दुपट्टा पहना व पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात जनाक्रोश यात्रा का रथ भड़ूंदा, मरोत, हेजमपुरा, खाजपुर नया पुराना पहुंचा जहां पर जोश खरोश के साथ ग्रामीणों के द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर अरुणा सिहाग, मंजू चौहान, ममता शर्मा ,सावित्री सैनी, रवि लांबा, चंद्र प्रकाश शुक्ला, शैलेश योगी किठाना, प्रधान ओमप्रकाश मरोज का बास, जगदीश गोस्वामी, कपिल, पितराम, जले सिंह, सावल राम, राम निवास, प्रभु, संजय बुडानिया, धर्मपाल, महेश शर्मा, करणी राम, ओम प्रकाश शर्मा ,दयानंद, रघुवीर कड़वासरा, विजेंद्र शर्मा, योगेश हेजमपुरा,राजेश डारा,ग्राम खाजपुर में पुरुषोत्तम खाजपुरिया के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का डीजे की धुन के साथ भव्य स्वागत किया गया, जिसमें खाजपुर ग्राम वासियों ने 51 किलो की माला पहनाई। इस मौके पर सहकारी समिति के निर्वाचित अध्यक्ष हरि सिंह महला ,पूर्व सरपंच श्री राम बुडानिया, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष मनोहर लाल खाजपुरिया सत्यनारायण शर्मा, मुकेश महला, पंचायत समिति सदस्य सुनील विरक ,बबलू पुरोहित, निहालचंद योगी, रिछपाल जांगिड़, बजरंग योगी, गुलझारीलाल मीणा, रघुवीर मीणा, गंगा सिंह मीणा, प्रकाश जांगिड़ ,सुरेश डूडी ,सुभाष डूडी, मुकेश मीणा ,जयकरण मीणा, शशिकांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur