Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / कांग्रेस ने नहर के नाम पर झुठ बोलकर जीते सात चुनाव- सीएम राजे

कांग्रेस ने नहर के नाम पर झुठ बोलकर जीते सात चुनाव- सीएम राजे

बुहाना [सुरेंद्र डैला ] बुहाना के खेल मैदान में रविवार को गौरव यात्रा में सीएम ने जनता को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा के दूसरे दिन जगह-जगह स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री खेतड़ीनगर के डायरेक्टर बंगले में लोगो की समस्या सुनकर दोपहर करीब 12 बजे रवाना हुई। सिंघाना में कृष्णा मैरिज गार्डन के सामने पूर्व प्रधान नीता यादव व विरेंद्र गोदारा ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर पूर्व प्रधान नीता यादव ने दोबारा से भाजपा की पार्टी को ज्वाइन कर लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करीब एक बजे बुहाना में खेल मैदान में हुई सभा स्थल पर पहुंची तो मुख्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने झुंझुनूं की जनता को नहर लाने के नाम पर काफी गुमराह किया है। हर बार चुनावों में नहर के नाम पर झुठ बोलकर सात चुनाव जीतकर जनता के साथ धोखा किया है, लेकिन भाजपा ने जनता की भावना को समझा तथा भाजपा ने हिमालय का पानी लाकर जनता को सौगात दी। उन्होनें कहा कि पहले फेज में मंडावा, झुंझुनूं व खेतड़ी में हिमालय का मीठा पानी लाया गया तथ अब सुरजगढ़, बुहाना, उदयपुरवाटी 718 करोड़ रूपए की लागत से हिमालय का पानी लाया जाएगा। हिमालय का पानी लाने के लिए राशी की स्वीकृति दे दी गई है तथा जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि 24 साल से हरियाणा ने राजस्थान के हिस्से का यमुना का पानी नही दिया, जिसको लेकर केंद्रिय मंत्री के समक्ष समझौता लागु करवाने व यमुना का पानी नहर की बजाय अब पाइप लाइन द्वारा पानी लाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। यमुना का पानी आने से सीकर, चुरू, झुंझुनूं के लोगों को सिंचाई के रूप में लाने से यहां की जनता को काफी फायदा मिलेगा तथा पानी की समस्या से छुटकारा भी मिल जाएगा। साथ ही संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त बना दिया गया है अब महिलाओं को घर का मुखिया है और राशन प्रणाली को भी दुरुस्त कर दिए गए राशन लेने के बाद मोबाइल में हर जानकारी मिलती है और राशन का बैलेंस ही पता लगने लगा है कांग्रेस पूर्वी निशाना साथियों का की ब्रिटिश सरकार ने बड़ा कर्ज हमारी पर चोट लग गई है उसके बाद भी विकास कार्य में हमने कोई कसर नहीं छोड़ी। 2 लाख कृषि कनेक्शनों का क्रम जारी है। पेट्रोल डीजल के वेट को भी कम कर दिया गया है

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur