Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / कांग्रेस प्रदेश सचिव रणधीर सिंह बुडानिया का जीणी में हुआ स्वागत

,

कांग्रेस प्रदेश सचिव रणधीर सिंह बुडानिया का जीणी में हुआ स्वागत

सूरजगढ़, झुन्झुनूं जिले के पिलानी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जीणी में नव नियुक्त कांग्रेस प्रदेश सचिव रणधीर सिंह बुडानिया का भव्य स्वागत किया गया। जीणी में सरपंच अमीलाल भड़िया की अध्यक्षता में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव रणधीर सिंह बुडानिया व विशिष्ट अतिथि युवा जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय मील, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि हवलदार शंकरलाल भड़िया रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों द्वारा रणधीर सिंह बुडानिया का माला व साफा पहना कर सम्मान किया गया। रणधीर सिंह बुडानिया को कांग्रेस में अहम जिम्मेदारी देने पर ग्रामीणों ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। सभी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का आभार व्यक्त किया। सरपंच अमीलाल भड़िया व शंकर लाल हवलदार ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में कांग्रेस सचिव रणधीर सिंह बुडानिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कांग्रेस सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने की बात कही। कार्यक्रम में धर्मपाल जांगिड़, विद्याधर दूधवाल, धर्मपाल गांधी, ओमप्रकाश भड़िया, धर्मवीर भड़िया, गुलाब सेन, पोलाराम मेघवाल, महेंद्र मैनेजर, हवलदार भरपूर भड़िया, राज भड़िया, रूपचंद भड़िया, नरेंद्र भड़िया, जीतू भड़िया, हेमराज कुलहरी, गजानंद मेघवाल, जीतू स्वामी, शेर सिंह मेघवाल, बिहारी भड़िया, शीशराम भड़िया, राजेंद्र धानक, हवासिंह भड़िया, हंसराज स्वामी, अंतर श्योराण, सतपाल सांगवान, छोटू कुलहरी, पप्पू बुडानिया, सुमेर भड़िया, हंसराज नामक आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur