Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / कांग्रेस ने भाजपा सरकार के दस माह के कुशासन के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस ने भाजपा सरकार के दस माह के कुशासन के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

झुंझुनूं, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिवस पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश सुंडा के नेतृत्व में नगर परिषद झुंझुनूं के पास अन्नपूर्णा रसोई में जरूरतमंदों को भोजन खिलाया गया। इस दौरान सुंडा ने जरूरतमंदों के साथ केक काटा तथा पीसीसी चीफ के उज्ज्वल भविष्य एवं दीघार्यु की कामना की। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम राजस्थान भाजपा सरकार के 10 माह के कुशासन के विरोध में कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश सुंडा के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। जिलाध्यक्ष दिनेश सुण्डा ने बताया कि राजस्थान में पिछले 10 माह से भाजपा सरकार के सत्ता मे होने के बाद भी प्रदेश की आम जनता के हित में किसी प्रकार का ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस राज की जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने ,प्रदेश की जनता अतिवृष्टि , बीमारी ,बढ़ती महंगाई , महिला अत्याचार , बिगड़ती कानून व्यवस्था ,बेरोजगारी आदि समस्याओं के मामले में सरकार विफल रही है। इस दौरान जिला प्रवक्ता संतोष सैनी, राजस्थान मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष एमडी चौपदार , ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह महला ,अजमत अली , किरोड़ीमल पायल, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़, कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संतोष सैनी व शाहबाज फारूकी , कमेटी के नरेश खादीवाला ,सुभाष भांभू ,मनोहर बाकोलिया ,श्रवण सैनी , एनएसयूआई के पंकज देग,शमशाद खान नुंआ , लीलाधर , मोहित जनेवा आदि उपस्थित रहे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur