Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में स्थान पाने वाले जिले के कांग्रेसियों का झुंझुनू में भव्य स्वागत

,

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में स्थान पाने वाले जिले के कांग्रेसियों का झुंझुनू में भव्य स्वागत

सीएम सलाहकार डॉ राजकुमार शर्मा के साथ जुलूस के साथ पहुंचे कांग्रेसी

झुंझुनू,अभी हाल ही पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार हुआ है। झुंझुनू जिले के कई कांग्रेस नेताओं को DCC मे जगह मिली है । सीएम सलाहकार डॉक्टर राजकुमार के नेतृत्व में जिले के कांग्रेसियों ने संगठित होने का संदेश दिया। दरअसल झुंझुनूं से खेतड़ी विधायक डॉ जितेंद्र सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष,मंडावा विधायक रीटा चौधरी,राजपाल शर्मा ,फूल सिंह ओला को महासचिव, वही चार वरिष्ठ कांग्रेसियों को प्रदेश सचिव पद बनाया गया है। नवलगढ़ प्रधान दिनेश सूंडा के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति हुई है। सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद पहली बार झुंझुनू पहुंचने पर जगह जगह भव्य स्वागत हुआ। हालाकि मंडावा विधायक रीटा चौधरी कार्यक्रम मे नहीं आई । इस दौरान विधायक डॉक्टर राजकुमार शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएंगे और निश्चित तौर पर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर जनता का आशीर्वाद मिलेगा। वही जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद दिनेश सूंडा ने कहा कि जिले में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशन पर सभी को एक साथ लेकर जिले में कार्य किया जाएगा और आगामी विधानसभा में चुनाव में जिले की सातों विधानसभा सीटो पर जीत का लक्ष्य रखा है जो पूरा करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur