Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / हिरवा गांव में 26 नवंबर को संविधान संगोष्ठी, पोस्टर का विमोचन

हिरवा गांव में 26 नवंबर को संविधान संगोष्ठी, पोस्टर का विमोचन

सूरजगढ़ (झुंझुनूं)। संविधान दिवस के उपलक्ष में सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के हिरवा गांव में आयोजित होने वाली संविधान संगोष्ठी कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन शुक्रवार को बुद्ध विहार जय पहाड़ी में किया गया।
पोस्टर का विमोचन पूज्य भंते विनयपाल जी ने किया, जबकि कार्यक्रम की शुरुआत भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने दीप प्रज्वलित कर की।

भंते विनयपाल जी ने इस अवसर पर त्रिशरण पंचशील का पाठ कराया और समाज में एकता, शांति व संविधान के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया।


26 नवंबर को होगा मुख्य कार्यक्रम

भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया कि 26 नवंबर को हिरवा ग्राम पंचायत में संविधान संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे –
अनिल धेनवाल, कोर कमेटी सदस्य, महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश प्रभारी (भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी)
विशिष्ट अतिथि: जितेंद्र हटवाल (प्रदेश अध्यक्ष, भीम आर्मी) एवं अमरचंद हरसोलिया (प्रदेश अध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी)
अध्यक्षता: शकुन जिलोवा, सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी


प्रमुख उपस्थितजनों में

कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतवीर बरवड़,
बुद्ध विहार ट्रस्टी दुर्गा प्रसाद बोयल,
भीम आर्मी जिला सहसचिव मनोज बोयल,
ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुनींद्र गर्वा,
राजेश गोठवाल, दिनेश गर्वा, रोहिताश बोयल, महिपाल, कृष्ण कुमार, सुनिल लाम्बा,
जयसिंह, जोगेंद्र आल्हा, आकाश आल्हा, तपेंद्र आल्हा,
सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरण किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur