Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : चिड़ावा में मचान से गिरा मिस्त्री, अस्पताल में मौत

,

Jhunjhunu News : चिड़ावा में मचान से गिरा मिस्त्री, अस्पताल में मौत

दीवार गिरने से बिगड़ा संतुलन, मचान से गिरकर हुई दर्दनाक मौत

Mason dies after falling from scaffolding at construction site Chirawa

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।

खेतड़ी रोड स्थित एपीएस स्कूल के पीछे चल रहे निर्माण कार्य के दौरान मिस्त्री दौलतराम (50 वर्ष) की मौत हो गई।


दीवार गिरने से हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान दीवार का एक हिस्सा अचानक ढह गया

इससे दौलतराम का संतुलन बिगड़ गया और वह लोहे के घोड़ों पर बनी मचान से नीचे गिर गया


गिरते ही अचेत, अस्पताल में घोषित मृत

नीचे गिरते ही दौलतराम अचेत हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

उन्हें तुरंत निजी एंबुलेंस से चिड़ावा उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया


परिजनों में शोक की लहर

मृतक अडुका गांव निवासी था और अपने पीछे परिवार छोड़ गया है।

घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई


पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर चिड़ावा थाने से एएसआई ओमप्रकाश नरूका, हेड कांस्टेबल अमित भाटिया और कांस्टेबल महेन्द्र मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है


पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा जाएगा

शव को उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है।

प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur