Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / समाज को शिक्षित व स्वावलंबी बनाने में अपना योगदान देवें – राजकुमार शर्मा

,

समाज को शिक्षित व स्वावलंबी बनाने में अपना योगदान देवें – राजकुमार शर्मा

ब्राह्मण गौरव सम्मान एवं होली स्नेह मिलन समारोह संपन्न

झुंझुनू, स्थानीय मोदी रोड स्थित गाड़ियां टाउन हॉल में ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित ब्राह्मण गौरव सम्मान एवं होली स्नेह मिलन समारोह संपन्न हुआ, जिसमें जिले भर से हजारों की संख्या में विप्र जनों ने भाग लिया। समारोह आयोजक उमाशंकर महमियां , सीताराम शर्मा बुद्धा का वास, गुलजारी लाल शर्मा ने बताया कि गॉड ब्राह्मण महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष विजय कुमार हरितवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए खादी बोर्ड के अध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा ने कहा कि मेरे पिता और मैं ब्राह्मण समाज के लिए सदैव तत्पर रहे हैं, जीवन पर्यंत समाज को आगे ले जाने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाऊंगा। उन्होंने झुंझुनू ब्राह्मण समाज का आभार जताते हुए कहा कि कार्यक्रम में शरीक होकर मुझे ऐसा लगा कि मैं मेरे परिवार में हूं। मुख्यमंत्री सलाहकार नवलगढ़ विधायक डॉक्टर राजकुमार शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के उत्थान व विकास हेतु मैं सदैव तत्पर रहूंगा। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज सभी समाजों व वर्गों को साथ लेकर चलता हैं। हमें एकजुटता का परिचय देते हुए अपने महत्व को बढ़ाना है। विश्व कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि समाज को स्वावलंबी वह शिक्षित बनाना हमारा प्रथम ध्येय है। ईडब्ल्यूएस के चेयरमैन अनिल शर्मा ने कहा कि आर्थिक आधार पर आरक्षण प्रमाण पत्र में आने वाली पेचीदगियों को दूर कर उसे सुगम बनाने का प्रयास करेंगे जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके ‌। कार्यक्रम अध्यक्ष गॉड ब्राह्मण महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष विजय हरितवाल ने कहा कि प्रत्येक ब्राह्मण समाज की कुरीतियों को छोड़कर अपने बच्चों को शिक्षित बनाकर अच्छे संस्कार दें। इसके अलावा विप्र कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू शर्मा, कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हरिप्रसाद शर्मा , जयपुर आईजी लक्ष्मण गौड़, युवा बोर्ड के अध्यक्ष सुशील पारीक , डीआईजी जगदीश चंद्र शर्मा, डीएसपी गिरधारी लाल शर्मा, गोड ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष नटवरलाल शर्मा, आयुक्त निशक्तजन आयोग उमाशंकर शर्मा ने विप्र समाज के उत्थान हेतु अपने विचार रखें। पंडित नरेश शर्मा के आचार्यत्व में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्वागत समिति के पवन देरवाला, राजेंद्र जोशी , ललित जोशी , मनोहर शर्मा खाजपुरिया, रामचंद्र शर्मा पाटोदा , शिवचरण पुरोहित, पवन पुजारी , विकास शर्मा, रामगोपाल महमियां, महेश बसावतिया, पवन पांडे , प्रदीप शर्मा अलसीसर वाले, गोपी पारीक, ममता शर्मा, डॉक्टर पूनम शर्मा, डॉक्टर आशा शर्मा ,डॉक्टर भावना शर्मा, डॉक्टर विद्या पुरोहित अमिता गॉड, शुभम शर्मा, लीलाधर पुरोहित , वास्तु शास्त्री विद्याधर शर्मा, मुकेश शर्मा बुडाणा, राजेश शर्मा फोरमैन, संत कुमार निर्मल , डॉक्टर आर के पारिक पिलानी, कैलाश शर्मा लिखवा, प्रदीप शर्मा, राकेश शर्मा, सुनील शर्मा ,अजय शर्मा बगड़ , प्रभु शरण तिवारी, उमाशंकर जोशी चिड़ावा, वासुदेव तिवारी, महेश हरितवाल, प्रदीप सुरोलिया खेतड़ी, राजाराम सुरोलिया, बनवारी लाल शर्मा, प्रमोद पलंगिया, पवन पलंगिया मुकुंदगढ़, संदीप शर्मा, सज्जन शर्मा, रविंद्र शर्मा मंडावा, विनोद शर्मा, राजेंद्र शर्मा हीरा लाल जोशी सूरजगढ़, डॉ वीके शर्मा, महेंद्र जोशी, ओमप्रकाश पुजारी मंड्रेला, कैलाश पांडे सिंघाना, चिरंजीलाल चौमाल अलसीसर, मदन लाल चौमाल मलसीसर, रविंद्र पारीक, प्रेम प्रकाश शर्मा बड़ा गांव, प्रदीप शर्मा, विनोद शर्मा शीथल, महावीर मीणा गुढा, नंदकिशोर शर्मा सियाराम शर्मा, श्रद्धा शर्मा बुहाना, ओमप्रकाश बोहरा पचेरी, ओम प्रकाश शर्मा वृंदावन, बजरंग लाल शर्मा लोहार्गल, चंद्र प्रकाश गौतम चिराना, ललित पुरोहित ,कमलेश शर्मा बिशाऊ सहित जिलेभर से विप्र जन ने उपस्थित रहकर अतिथियों का साफा, सोल , माला पहना अभिनंदन पत्र देकर स्वागत सत्कार किया। समाज की ओर से उद्बोधन देते हुए कमल कांत शर्मा ने ब्राह्मण भवन के लिए भूमि आवंटन करवाने की मांग करते हुए विप्र कल्याण बोर्ड से होने वाले लाभ को जिले में विप्र परिवारों को दिलवाने की मांग की। कार्यक्रम संचालन एडवोकेट महेश शर्मा, शुभम शर्मा ने किया ,जबकि धन्यवाद पवन पुजारी ने दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur