Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बिजली-पानी की शिकायत निवारण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

बिजली-पानी की शिकायत निवारण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

जिला कलेक्टर ने दिए सुचारू आपूर्ति के निर्देश

झुंझुनूं, गर्मी के मौसम में पेयजल और बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने बिजली-पानी की सुचारू आपूर्ति जारी जारी रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने पेयजल और विद्युत की सुचारू आपूर्ति के संबंध में शिकायत निवारण के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम भी स्थापित करने के आदेश दिए हैं। कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर 01592-232237 हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश प्रसाद गौड़ को कंट्रोल रूम का समग्र प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। कंट्रोल रूम में प्रतिदिन सुबह 6 से सायं 6 बजे तक शिकायत दर्ज करवाई जा सकेगी। शिकायतों के निवारण के लिए त्वरित कार्रवाई भी की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur