केसीसी के नेहरू मैदान में केसीसी प्रोजेक्ट के तत्वाधान में चल रही तीन दिवसीय सीएसआर फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन बुधवार देर शाम को हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीजीएम (विद्युत) वीके सिंघल थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में केटीएसएस महामंत्री बिड़दूराम सैनी, राजा आशीष, आरएस भंडारी, औनाड़सिंह शेखावत एवं आरएफए कोषाध्यक्ष महेंद्र बिजारणिंया मौजूद थे। सिंघल ने सबोंधित करते हुए कहा कि फुटबॉल गांवों का खेल है, लेकिन यह खेल आजकल लुप्त होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए प्रोजेक्ट की सीएसआर योजना के तहत यह प्रतियोगिता रखी गई है जिससे ग्रामीणों की प्रतिभा निखर के आ सके। फुटबॉल का फाईनल मुकाबला ताम्रनगरी क्लब एवं सिंघानिया युनिवर्सिटी के बीच हुआ। सिंघानिया युनिवर्सिटी ने ताम्रनगरी को कड़े मुकाबले में 1-0 परास्त कर सीएसआर ट्रॉफी पर कब्जा किया। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / कॉपर में फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन
कॉपर में फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।