Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाकपा माले जिला कमेटी बैठक संपन्न,राज्य सम्मेलन की तैयारी में जुटेगी पार्टी

,

भाकपा माले जिला कमेटी बैठक संपन्न,राज्य सम्मेलन की तैयारी में जुटेगी पार्टी

चिङावा, आज भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी-लेनिनवादी ) की जिला कमेटी की बैठक आज चिङावा पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में आगामी 9-10 जून को जयपुर में होने वाले पार्टी के राज्य सम्मेलन की तैयारी में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। पार्टी बैठक मेें तय किया गया कि जंतर मंतर पर यौन शोषण के आरोपी बृजभुषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर चल रहे महिला पहलवानों के आंदोलन के समर्थन में कल आंदोलन स्थल पर किसान महासभा का जत्था जायेगा । बैठक को केंद्रीय कमेटी सदस्य कामरेड फूलचंद ढेवा,जिला सचिव कामरेड रामचंद्र कुलहरि,राज्य समिति सदस्य कामरेड ओमप्रकाश झारोङा,कामरेड इंद्राज सिंह चारावास ,कामरेड रोतास काजला,कामरेड प्रेम सिंह नेहरा,कामरेड जयपाल सिंह बसेरा,कामरेड रामनारायण ढेवा,रामोतार शर्मा,कामरेड अमर सिंह चाहर, कामरेड मनफूल सिंह, कामरेड हरी सिंह वेदी व कामरेड रतीराम राव ने संबोधित किया ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur