Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News: आपराधिक गैंग्स को फॉलो करने पर 6 युवक गिरफ्तार

,

Video News: आपराधिक गैंग्स को फॉलो करने पर 6 युवक गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर गैंग्स को फॉलो करने वालों पर धनूरी पुलिस की सख्ती

YouTube video

झुंझुनूं जिले के पुलिस थाना धनूरी क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपराधिक गैंग्स को फॉलो करने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में छह युवकों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन नाबालिगों की काउंसलिंग कर परिजनों के साथ भेज दिया गया।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ब्रजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देशन में, एएसपी देवेंद्र सिंह राजावत (RPS) के मार्गदर्शन और सीओ ग्रामीण हरिसिंह धायल (RPS) के सुपरविजन में की गई।
ऑपरेशन का नेतृत्व थानाधिकारी सुभाषचंद्र व उनकी टीम ने किया।


पूछताछ में सहयोग नहीं करने पर की गई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, युवकों से पूछताछ की गई, लेकिन

  • सहयोग न करने,
  • उग्र रवैया अपनाने,
  • और सोशल मीडिया पर अपराधियों को प्रमोट करने की प्रवृत्ति
    के चलते उन्हें शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया।

नाबालिगों को समझाइश देकर छोड़ा गया

सोशल मीडिया पर गलत कंटेंट व गैंग्स को फॉलो करने के कारण तीन नाबालिगों को पकड़कर

  • परिजनों को बुलाया गया,
  • काउंसलिंग की गई,
  • भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की समझाइश दी गई,
    और बाद में उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी – पूरी सूची

  1. रूपेंद्र पुत्र हरिराम, जाति नायक, उम्र 20 वर्ष, निवासी श्रीकृष्णपुरा
  2. जोनी पुत्र महेश, जाति मीणा, उम्र 23 वर्ष, निवासी श्रीकृष्णपुरा
  3. पवन कुमार पुत्र विधाधर सिंह, जाति मेघवाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी श्रीकृष्णपुरा
  4. अंकित कुमार पुत्र रणजीत सिंह, जाति मेघवाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी श्रीकृष्णपुरा
  5. अनुप कुमार पुत्र रामदेव सिंह, जाति जाट, उम्र 30 वर्ष, निवासी श्रीकृष्णपुरा
  6. विजयपाल पुत्र रामकुमार, जाति मेघवाल, उम्र 37 वर्ष, निवासी श्रीकृष्णपुरा

पुलिस की अपील

धनूरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि
सोशल मीडिया पर अपराधिक गैंग्स, हथियारों, गैंगस्टर्स या अपराध को बढ़ावा देने वाले अकाउंट्स को फॉलो न करें,
अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।