Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / चिड़ावा में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 15 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार

चिड़ावा में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 15 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) : चिड़ावा में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 15 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार

झुंझुनूं जिले के पुलिस थाना चिड़ावा और पुलिस थाना साइबर अपराध की संयुक्त टीम ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए 15 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 02 अन्य आरोपियों को नामजद किया गया है।

 पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत (RPS) के मार्गदर्शन एवं वृताधिकारी विकास धींधवाल (RPS) के सुपरविजन में की गई।
टीम का नेतृत्व थानाधिकारी आशाराम (पुलिस थाना चिड़ावा) एवं रामखिलाड़ी मीणा (RPS) (साइबर थाना झुंझुनूं) ने किया।

 फर्जी पोल्ट्री फर्म के नाम से खुलवाया खाता

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने पायल पोल्ट्री फर्म के नाम से केनरा बैंक, चिड़ावा में एक करंट अकाउंट खुलवाया, जिसका उपयोग साइबर ठगी के लिए किया गया।

 इस खाते में कुल 15,03,032 रुपये की साइबर ठगी की राशि ट्रांसफर हुई।

 132 साइबर शिकायतें, पूरे देश से

नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल और समन्वय पोर्टल पर आरोपी के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों से कुल 132 शिकायतें दर्ज पाई गईं।
पुलिस के अनुसार, यह मामला संगठित साइबर अपराध गिरोह से जुड़ा हुआ है।

 पूछताछ में बड़ा खुलासा

गिरफ्तार आरोपी अनिरुद्ध पायल ने पूछताछ में स्वीकार किया कि

मैंने अपना बैंक खाता 03 लाख रुपये में अपने साडु प्रदीप गोदारा और उसके साथी अभिमन्यु जाट को किराये पर दिया था।

 इन धाराओं में मामला दर्ज

आरोपी के खिलाफ

  • बीएनएस 2023 की धारा 318(2), 318(4), 61(2), 112(2)

  • सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66C व 66D
    के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

 न्यायालय में पेशी

आरोपी को 21 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया और 22 जनवरी 2026 को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 गिरफ्तार आरोपी का विवरण

  • नाम: अनिरुद्ध पायल

  • पिता: हीरेन्द्र सिंह

  • निवासी: जयसिंहसर, थाना सिघाना, जिला झुंझुनूं

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur