झुंझुनूं जिले के पुलिस थाना बुहाना ने साइबर अपराधियों के खिलाफ म्यूल अकाउंट ऑपरेशन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए
साइबर ठगी में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देशन,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत (RPS) के मार्गदर्शन
एवं वृत्ताधिकारी बुहाना नोपाराम भाकर के सुपरविजन में की गई।
कई राज्यों में की गई साइबर ठगी
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों द्वारा
तमिलनाडु, असम, महाराष्ट्र और दिल्ली के लोगों के साथ
वर्क एट होम और ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर साइबर ठगी की गई।
आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर
APK फाइल का लिंक भेजकर लोगों को झांसे में लेते थे।
तीन दिन में 1.40 लाख का ट्रांजेक्शन
पुलिस के अनुसार,
अमन यादव के बैंक खाते में केवल तीन दिनों में 1,40,875 रुपये
और कुल मिलाकर 5.50 लाख रुपये का लेन-देन पाया गया।
एनसीआरबी के समन्वय पोर्टल से प्राप्त शिकायतों के आधार पर
खाते को संदिग्ध मानते हुए पूछताछ की गई।
संगठित गिरोह का खुलासा
पूछताछ में सामने आया कि
रहिश यादव, योगेश यादव और रणजीत यादव मिलकर
परिचित लोगों के बैंक खाते किराये पर लेते थे
और उन्हें साइबर ठगों को उपलब्ध करवाते थे।
इन खातों में ठगी की रकम डलवाकर
आरोपी अनुचित आर्थिक लाभ प्राप्त करते थे।
इन धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस थाना बुहाना में
अभियोग संख्या 13/26
धारा 318(2), 318(4), 61(2)(क), 112(2) BNS 2023
एवं 66D IT Act के तहत मामला दर्ज कर
आरोपियों से अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
-
रहिश यादव पुत्र मनोज यादव, उम्र 21 वर्ष
निवासी कलाखरी, थाना सिंघाना -
अमन यादव पुत्र कृष्ण कुमार, उम्र 21 वर्ष
निवासी मानपुरा, थाना सिंघाना
पुलिस की आमजन से अपील
झुंझुनूं पुलिस ने युवाओं और आमजन से अपील की है कि
रुपयों के लालच में आकर अपना बैंक खाता किसी को न दें।
साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
