Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News: डेनिश बावरिया हत्याकांड के बदमाशों पर झुंझुनूं पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक

,

Video News: डेनिश बावरिया हत्याकांड के बदमाशों पर झुंझुनूं पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक

डेनिश बावरिया हत्याकांड के सूत्रधार: तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार

फटे कपड़ों में भीख मांगते मिले 50-50 हजार के तीन इनामी आरोपी

YouTube video

झुंझुनूं, हिस्ट्रीशीटर डेनिश बावरिया हत्याकांड में झुंझुनूं पुलिस को बड़ी उपलब्धि मिली है। पुलिस ने इस वारदात के तीन मुख्य इनामी आरोपी—हितेश मील, प्रशांत उर्फ पोखर और अजय उर्फ संदीप—को गिरफ्तार कर लिया है।

ये तीनों आरोपी 50-50 हजार रुपये के ईनामी बदमाश थे और पिछले कई दिनों से पुलिस को चकमा दे रहे थे।


फटे कपड़े पहनकर ट्रेन में भीख मांगते थे आरोपी

पुलिस के अनुसार फरारी के दौरान आरोपी लगातार ट्रेनों में यात्रा करते रहे और खुद को बचाने के लिए फटे कपड़े पहनकर भीख मांगकर गुजारा करते थे, ताकि कोई पहचान न सके।

कोतवाली थानाधिकारी श्रवण नील के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने धौलपुर रेलवे स्टेशन पर सचखंड एक्सप्रेस के जनरल कोच में सर्च अभियान चलाया। तलाशी के दौरान तीनों आरोपी भीख मांगते मिले, जिसके बाद उन्हें दबोच लिया गया।


मुखबिर की सूचना पर हुई बड़ी कार्रवाई

झुंझुनूं पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि आरोपी लगातार ट्रेनों में सफर कर रहे हैं।
कई शहरों में दबिश के बाद टीम को पुख्ता जानकारी मिली कि आरोपी सचखंड एक्सप्रेस में हैं।
इसके बाद पुलिस ने ट्रेन की घेराबंदी कर तीनों को हिरासत में ले लिया।


अब तक 9 आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

डेनिश बावरिया हत्याकांड में इससे पहले 9 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
पुलिस पूरे प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश और उनके नेटवर्क की जांच कर रही है।


क्या है मामला?

20 अक्टूबर 2025 को हिस्ट्रीशीटर डेनिस उर्फ नरेश कुमार पर चूरू बाइपास पर हमला किया गया था।
हमले में गंभीर रूप से घायल डेनिस को जयपुर एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले में एक दर्जन से अधिक नामजद आरोपी हैं और उन पर हत्या, षड्यंत्र और एससी/एसटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में जांच जारी है।