Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि व विजयलक्ष्मी पंडित की जयंती मनाई

स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि व विजयलक्ष्मी पंडित की जयंती मनाई

झुंझुनू, आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यालय सूरजगढ़ में जगदेव सिंह खरड़िया के नेतृत्व में आकाश योग केंद्र बलौदा के बच्चों ने आजाद हिंद फौज के सेनापति, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी और संविधान सभा की सदस्य विजयलक्ष्मी पंडित को भी उनकी जयंती पर याद किया। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने कहा- नेताजी सुभाष चंद्र बोस और विजयलक्ष्मी पंडित दोनों स्वतंत्रता सेनानियों ने महात्मा गाँधी द्वारा शुरू किए गए असहयोग आंदोलन में भाग लिया। दोनों ही स्वतंत्रता सेनानी आजादी के लिए कई बार जेल गये। 18 अगस्त 1945 को ताइवान, जापान में एक विमान दुर्घटना में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु हो गई। जबकि विजयलक्ष्मी पंडित ने संविधान निर्माण और राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान दिया। विजयलक्ष्मी पंडित स्वतंत्र भारत की पहली महिला राजदूत थीं, जिन्होंने मॉस्को, लंदन और वॉशिंगटन में भारत का प्रतिनिधित्व किया। विजयलक्ष्मी पंडित प्रथम लोकसभा की सदस्य भी चुनी गई थी। इसके अलावा को संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रथम महिला अध्यक्ष थी। जगदेव सिंह खरड़िया और डॉ. प्रीतम सिंह खुगांई ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए स्वाधीनता आंदोलन में उनके योगदान के बारे में बताया। कार्यक्रम में निशु बरवड़ ने देशभक्ति गीत सुनाये। आकाश योग केंद्र बलौदा के बच्चों ने महापुरुषों को नमन करते हुए धर्मपाल गाँधी और जगदेव सिंह खरड़िया से आशीर्वाद लिया और जयपुर योगा लीग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जयपुर के लिए रवाना हुए। इस मौके पर योगाचार्य डॉ. प्रीतम सिंह खुगांई, धर्मपाल गांधी, जगदेव सिंह खरड़िया, मनोज कुमार, योगाचार्य सुदेश खरड़िया, सुनील गांधी, विशाल बेरला, निशु बरवड़, अंजू गांधी, खुशी वर्मा, वन्दना कुमारी, खुशी बलौदा, कनिका आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur