Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / 11 अप्रेल को सार्वजनिक अवकाश घोषित करें – प्रदीप सैनी

,

11 अप्रेल को सार्वजनिक अवकाश घोषित करें – प्रदीप सैनी

झुंझुनूं, नगर परिषद के वरिष्ठ सदस्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदीप कुमार सैनी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें भारतीय उप महाद्वीप के अंदर सामाजिक क्रांति की ज्योत जलाने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती 11 अप्रेल को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। पार्षद प्रदीप सैनी ने बताया कि माली, सैनी, कुशवाह, मौर्य, शाक्य समाज के लोग महात्मा फुले को देवता की तरह मानते हैं। भारत वर्ष में पीड़ित और शोषित वर्ग को शिक्षा से जोड़ने का काम फुले दम्पति ने किया। जिससे आज हम एक नए युग में जीवन जी रहे हैं। ऐसी महान विभूति की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश आज की आवश्यकता है। जिसपर राज्य और केंद्र सरकार को एकराय होकर सार्वजनिक अवकाश घोषित करना चाहिए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur