Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / देह व्यापार का पुलिस ने किया भण्डाफोड़

देह व्यापार का पुलिस ने किया भण्डाफोड़

कस्बा पिलानी में शुक्रवार को भगत सिंह सर्किल के पास लुहारू रोड़ पर चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भाण्डाफोड़ किया। राजस्थान पुलिस सेवा की प्रशिक्षु विजेता जाखड़ ने बताया की जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव के निर्देशन में जिला स्तर पर आरपीएस प्रशिक्षु विजेता जाखड़ व चिड़ावा पुलिस वृत निरीक्षक आरपीएस रघुवीर प्रसाद शर्मा की देखरेख में व सहायक पुलिस उपनिरीक्षक विरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में स्पेशल टीम गठित की गयी। उन्होने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव के निर्देशन में जिले में चल रहे देह व्यापार धन्धे पर अंकुश लगाने का उक्त स्पेशल पुलिस टीम कार्य कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को पिलानी में रिलेक्स थाईस्पा सेन्टर (मसाज केन्द्र) की आड़ में किये जा रहे देह व्यापार की पुलिस को भनक पड़ी। पुलिस ने शुक्रवार को अपना बोगस ग्राहक देह व्यापार संचालित स्थान पर भेजा। बोगस ग्राहक द्वारा संचालित केन्द्र में उपस्थित लडक़ी को दी गई राशि के आधार पर पुलिस टीम ने उक्त सेन्टर पर छापामारी कर वहां से दो पुरूष व दो महिलाओ को उपरोक्त बोगस ग्राहक द्वारा दी गई राशि सहित गिरफ्तार किया। प्रशिक्षु जाखड़ ने बताया की पिलानी थाना से मात्र 50 गज की दूरी पर लुहारू रोड़ पर संचालित इस देह व्यापार के धन्धे का झुंझूनंू स्पेशल पुलिस टीम ने छापा मारकर भाण्डा फोड़ किया है । उक्त स्थान से केन्द्र के संचालक हरपालू तहसील राजगढ़ निवासी प्रवीण, दलाल अशोक कुमार लाडूंन्दा निवासी, दिल्ली निवासी लडक़ी सपना व थिरपाली चुरू निवासी शकुन्तला को गिरफ्तार पर पूछताछ शुरू की। प्रषिक्षु जाखड़ ने यह भी बताया की कुछ माह पूर्व पुलिस थाने के पास ही चल रहे लाखो रूपये का जुआं भी झुंझुनंू स्पेशल टीम द्वारा छापा मारकर पकड़ा गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur