Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / दिल्ली में झुंझुनूं के पैरामिलट्री रिटायर्ड अधिकारी व जवानों ने भूख हड़ताल में लिया हिस्सा

दिल्ली में झुंझुनूं के पैरामिलट्री रिटायर्ड अधिकारी व जवानों ने भूख हड़ताल में लिया हिस्सा

दिल्ली में भूख हड़ताल में झुंझुनूं के पैरामिलट्री रिटायर्ड अधिकारी व जवान का स्वागत करते बाघोली, दिल्ली के संसद मार्ग पर तीन दिन से चल रही पैरामिलट्री रिटायर्ड अधिकारी व जवानों भूख हड़ताल में शामील होने के लिए झुंझुनूं जिले के सुबेदार मेजर बनवारीलाल सैनी के नेतृत्व में एक टीम ने हिस्सा लिया जिसमें क्षेत्र के चार दर्जन लोग शामील हुए। सुबेदार मेजर सैनी ने बताया कि 2004 से बन्द पेंशन चालु करवाने व अन्य मांगो को लेकर कई वर्षो से रटिायर्ड जवान व अधिकारी मांग करते आ रहे है। दिल्ली में अनशन व धरना -प्रदर्शन भी करने के बाद कोई सरकार द्वारा सुनवाई नही हो रही है। दिल्ली में पहुँचने पर टीम का कुलूर, एसएस गिल, निरीटी के राजन आदि ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान महावीर प्रसाद, हेमराज, अशोक कुमार, कुष्ण कुमार, विनोद कुमार आदि उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur