Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बड़ागांव के पशुपालकों को मुआवजा दिलाने की मांग

बड़ागांव के पशुपालकों को मुआवजा दिलाने की मांग

झुंझुनूं, ग्राम पंचायत बड़ागांव के पशुपालकों को लम्पी बीमार से मृत गायों का मुआवजा नहीं मिलना काफी चर्चित हो गया है। इस सम्बंध में पहले भी काफी बार जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर लम्पी से मरे पशुओं का पशुपालकों को मुआवजा दिलवाले की मांग की जा चुकी है। गुरुवार को फिर सरपंच संतोष सैनी ने ज्ञापन देकर मुआवजे की मांग की है। सरपंच ने बताया कि लम्पी बीमारी से कई पशुपालकों की मृत गायों का बड़ागांव के ए ग्रेड पशु अस्पताल में पंजीयन किया गया। लेकिन पंजीकृत लिस्ट पशु चिकित्सक ने सरकार को नहीं भेजी। जिस कारण मृत पंजीकृत पशुओं का मुआवजा पशुपालकों को नहीं मिल सका।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur