Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / देसुसर को नवीन ग्राम पंचायत बनाने की उठी मांग, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

देसुसर को नवीन ग्राम पंचायत बनाने की उठी मांग, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

झुंझुनू, झुंझुनू जिले की ग्राम पंचायत प्रतापपुरा जिसमें प्रतापपुरा, समसपुर, देसूसर, चारणवास, भरगड़ो की ढाणी, सोती, आदर्श नगर, झेरा की ढाणी ग्राम शामिल है। ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने आज देसूसर को नई ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर झुंझुनू को ज्ञापन सौंपा । सौंप गए ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत में शामिल कई गांव की पंचायत मुख्यालय से दूरी 5 किलोमीटर से अधिक है इससे विकास कार्य व ग्रामीणों के सामान्य कार्य नहीं हो पा रहे हैं। वहीं सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का फायदा भी नहीं मिल पा रहा है। अगर ग्राम पंचायत प्रतापपुरा से देसूसर को नवीन ग्राम पंचायत बनाई जाती है तो इससे आसपास के ग्राम देसूसर, चारणवास, भरगड़ो की ढाणी, बास बुडाना को मिलाकर एक नवीन ग्राम पंचायत देसूसर बनती है जिसकी सन 2011 से जनसंख्या के आधार पर 3242 बनती है। नवीन ग्राम पंचायत देसूसर राज्य सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों को पूरा करती है। नवीन ग्राम पंचायत से गांव की दूरी कम हो जाएगी जिससे विकास कार्य व सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं को ग्राम वासियों को अधिक लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर सुरेश वकील, महेंद्र भरगड, सचिन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur