Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा किसान मोर्चा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

,

राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा किसान मोर्चा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

राज्य में फैले लम्पी डिजीज से गौधन को बचाने में असफल रहने का लगाया

झुंझुनूं, राज्य में फैले लिम्पि डिजीज से गौधन को बचाने में असफल रहने का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार के विरोध में भा ज पा किसान मोर्चा द्वारा पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर की अगुवाई में जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।इस दौरान जिलाध्यक्ष मावंडिया ने कहा कि राज्य में लिम्पि डिजीज से गौवंश को बचाने में राज्य सरकार पूरी तरह से नाकाम रही है जिसके कारण बहुत बड़ी संख्या में गौवंश समाप्त हो गया है उन्होंने कहा कि जिले के पशु चिकित्सालयों में मेडिसिन नहीं वहीं पूरे प्रदेश में कम्पाउन्डर हड़ताल पर हैं जिसके कारण जिलेभर के पशुपालक अस्पतालों में इलाज के लिए चक्कर लगा रहे हैं लेकिन वहां कोई भी इलाज करने वाला नहीं है।इस दौरान राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वभर पूनिया, जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा, राजेंद्र भांबू, जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल ढूकिया, सुनील लाम्बा, राकेश शर्मा,जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, सूरजगढ़ प्रधान बलवान सिंह, अरुणा सिहाग,किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जसवंत यादव, ईश्वर सिंह झेरली,जिला मंत्री संदीप पारीक, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष बहादुरमल स्वामी, एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवकुमार जेवरिया,शहर मंडल महामंत्री दलीप सैनी,रवि लाम्बा, मंडल उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी,संजय बांगड़वा, मोर्चे के पिलानी मंडल अशोक शर्मा, मंड्रेला मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह बुडानिया, नवलगढ़ मंडल अध्यक्ष धन्ने सिंह शेखावत, बीरबल धायल,डा सुमन कुलहरि, जिला परिषद प्रतिनिधि राजेंद्र शर्मा,,बंसत गढ़वाल,रमेश सिंह बुहाना, जितेन्द्र राठौड़,राजू सिंह ढाणीवाला, ओमप्रकाश रांगेय, बंशीधर रांगेय, वीरेंद्र सिंह तंवर, जगदीश गौसवामी, मुकेश सैनी, सोशल मीडिया जिला संयोजक सुभाष सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur