Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu Video News- शहीद सुरेंद्र कुमार को श्रद्धांजलि: मेहरादासी पहुँची उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

, ,

Jhunjhunu Video News- शहीद सुरेंद्र कुमार को श्रद्धांजलि: मेहरादासी पहुँची उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

सरकार हर परिस्थिति में शहीद परिवार के साथ — मेहरादासी गाँव में भावुक माहौल

झुंझुनूं , राजस्थान की वीर भूमि झुंझुनूं ने एक और सपूत को देश की सेवा में खो दिया। उधमपुर एयरबेस पर आतंकी हमले में शहीद हुए बीएसएफ जवान सुरेंद्र कुमार को श्रद्धांजलि देने सोमवार को प्रदेश की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, उनके पैतृक गांव मेहरादासी पहुंचीं।

उन्होंने शहीद सुरेंद्र कुमार की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया, और शोकसभा में शामिल होकर वीरांगना सीमा देवी सहित पूरे परिवार को ढांढस बंधाया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरेंद्र कुमार ने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है, जो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार हर परिस्थिति में शहीद परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहीद के परिवार और गांव की किसी भी समस्या का तत्काल समाधान किया जाए। दिया कुमारी ने ऑपरेशन सिंदूर को देश की सुरक्षा के लिए एक निर्णायक कार्रवाई बताया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पाकिस्तान को दिया गया जवाब आज पूरी दुनिया देख रही है। इस अवसर पर झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू, नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल, जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुमार, बनवारीलाल सैनी, प्यारेलाल ढूकिया, राजेश बाबल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पहले सैनिक कल्याण बोर्ड के चेयरमैन प्रेमसिंह बाजौर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी शहीद सुरेंद्र कुमार को श्रद्धासुमन अर्पित करने पंहुचे। शेखावाटी लाइव ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur