Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / देशभर में बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं के विरोध में झुंझुनूं में एसएफआई का प्रदर्शन

देशभर में बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं के विरोध में झुंझुनूं में एसएफआई का प्रदर्शन

देशभर में बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं के विरोध में गुरूवार को एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने शहीद कर्नल जेपी जानू स्कूल के सामने मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया तथा उन्नाव, कठुआ, सूरत में हुई बलात्कार की घटनाओं के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग। साथ ही स्कूल के छात्रों ने पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, महिलाओं को मिले सम्मान अधिकार, लैंगिक भेद भाव खत्म करने का संदेश दिया। इस मौके विद्यार्थियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा देशभर में बढ़ रही बलात्कार घटनाओं के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने की बात कही।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur