Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा देव प्रिया रही प्रथम स्थान पर

ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा देव प्रिया रही प्रथम स्थान पर

बगड़, कस्बे में स्थित ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा देव प्रिया ने झुंझुनू में आयोजित बायो ब्रिलियंस क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधक चिरंजीलाल सैनी ने बताया कि UEM( यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट जयपुर) के द्वारा झुंझुनू में विभिन्न क्विज प्रतियोगिताएं करवाई गई है, जिसमें विद्यालय के 7 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न क्विज प्रतियोगिताओं में भाग लिया जिसमें बायो ब्रिलियंस क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं की छात्रा देव प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा सारिका ने चौथा स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान पर रहने वाली छात्रा देव प्रिया को ₹7000 का चेक, प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य किरण देवी ने देव प्रिया को मिठाई खिलाकर स्वागत सत्कार किया तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर संपूर्ण स्टाफ एंव विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur