Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / धनतेरस पर नए वाहन की पूजा के लिए गणेश मंदिर पहुंच रहे हैं श्रद्धालु

धनतेरस पर नए वाहन की पूजा के लिए गणेश मंदिर पहुंच रहे हैं श्रद्धालु

झुंझुनू, धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है इसी मान्यता के चलते आज बाजारों में लोग जहां खरीदारी करने के लिए निकल रहे हैं। वहीं बड़ी संख्या में लोग आज वाहनों की खरीदारी भी कर रहे हैं। झुंझुनू जिला मुख्यालय के गणेश मंदिर पर लोग नए वाहनों की पूजा अर्चना के लिए आज सुबह से ही पहुंच रहे हैं। मौके पर भी लगभग आधा दर्जन दुपहिया वाहन और आधा दर्जन गाड़ियों के मालिक भी गणेश मंदिर महंत के द्वारा पूजा अर्चना एवं रक्षा सूत्र बांधकर अपने नए वाहनों का शुभारंभ करवा रहे हैं। वहीं दुकानदारों ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह से ही गणेश मंदिर पर नए वाहनों की पूजा अर्चना के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं और समाचार लिखे जाने तक भी यह क्रम लगातार बना हुआ है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur