Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / धनावता गांव में पेड़ से लटका मिला वृद्ध

धनावता गांव में पेड़ से लटका मिला वृद्ध

पुलिस मान रही है आत्महत्या का मामला

उदयपुरवाटी, [कैलाश बबेरवाल ] कस्बे के निकटवर्ती ग्राम पंचायत इन्द्रपुरा के गोरियां धनावता में एक 58 साल का वृद्ध पेड़ से लटका हुआ मिला। व्यक्ति का शव मिलने से गांव में फैली सनसनी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पेड़ पर लटके शव को पुलिस ने नीचे उतरवाया। पुलिस की जानकारी के अनुसार गांव के समीप सुनसान जगह पर वृद्ध व्यक्ति का शव लटका मिला। जिसकी शिनाख्त सांवरमल गुर्जर पुत्र परतुराम गुर्जर उम्र 58 वर्ष निवासी गोरियां के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने दी जानकारी के अनुसार मृतक सांवरमल बकरी चराने का कार्य करता है। जो पानीहाला जोड़ी का रहने वाला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उदयपुरवाटी के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले की उदयपुरवाटी पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है। ग्रामीणों की जानकारी के अनुसार मृतक के पांच लड़की तथा एक लड़का है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur