Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : जमानत पर छूटते ही HS ने कर दिया कांड! पुलिस ने दबोचा

,

Jhunjhunu News : जमानत पर छूटते ही HS ने कर दिया कांड! पुलिस ने दबोचा

Dhanuri police arrest accused Sachin alias Sethi

जमानत पर छूटते ही मारपीट और पेड़ काटने का आरोप, पुलिस ने दबोचा
झुंझुनूं जिले के धनूरी पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी एचएस सचिन उर्फ सेठी को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी हरिसिंह धायल के सुपरविजन में की गई।

थानाधिकारी संजय गोतम के नेतृत्व में गठित टीम ने यह गिरफ्तारी की।


मारपीट और पेड़ काटने का आरोप

प्रकरण संख्या 18/2026 में धारा 115(2), 126(2), 351(2), 351(3), 333 बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

परिवादी रामचंद्र (70) निवासी अशोक नगर (सोनासर) ने रिपोर्ट दी कि उसका भतीजा सचिन खेत से पेड़ काटकर बेच रहा था। विरोध करने पर उसने घर आकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।


ठिकानों पर दबिश देकर पकड़ा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी।

सूचना के आधार पर आरोपी सचिन उर्फ सेठी (24) निवासी अशोक नगर (सोनासर), थाना धनूरी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की जांच में जुटी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur