Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : पुलिस ने गाय चोरी का आरोपी किया गिरफ्तार

चूरू जिले से बरामद हुई चोरी गई गाय, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Dhanuri police recover stolen cow and arrest accused in Jhunjhunu

झुंझुनूंजिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में धनूरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाय चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई गाय बरामद की है।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह और वृताधिकारी हरिसिंह धायल के मार्गदर्शन में की गई।

जनवरी में हुई थी गाय चोरी

पुलिस के अनुसार परिवादी ने 7 मई 2026 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी गाय 20 जनवरी 2026 को घर के पास खाली जमीन पर चर रही थी।

आरोप है कि गांव का ही एक व्यक्ति गाय को पिकअप वाहन में बैठाकर चोरी कर ले गया।

रिपोर्ट के आधार पर धनूरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ा

गाय की तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम के प्रयासों से चोरी गई गाय को रोलसाहबसर, जिला चूरू से बरामद किया गया।

आरोपी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने जमील अहमद खान पुत्र नेक मोहम्मद खान निवासी वार्ड नंबर 4, धनूरी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की उम्र 34 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur