Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / महाराष्ट्र के तीन दिवसीय दौरे पर गये धर्मपाल गाँधी ने आगा खां पैलेस का किया अवलोकन

महाराष्ट्र के तीन दिवसीय दौरे पर गये धर्मपाल गाँधी ने आगा खां पैलेस का किया अवलोकन

पुणे में आदर्श समाज समिति इंडिया की बैठक सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया

झुंझुनू, राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने महाराष्ट्र के तीन दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रीय स्मारक आगा खान पैलेस का अवलोकन किया। पुणे शहर में आयोजित आदर्श समाज समिति इंडिया की बैठक सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। महाराष्ट्र दौरे से वापस लौटे धर्मपाल गाँधी ने बताया कि आदर्श समाज समिति इंडिया कला एवं संस्कृति विभाग की अध्यक्ष वैशाली गायकवाड के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान में महात्मा फुले सांस्कृतिक भवन वानवडी, हडपसर में एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। एक अप्रैल को आदर्श समाज समिति इंडिया के पदाधिकारियों ने स्वाधीनता आंदोलन से जुड़े राष्ट्रीय स्मारक आगा खान पैलेस का भ्रमण किया। धर्मपाल गाँधी ने बताया कि 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, स्वतंत्रता सेनानी महादेव देसाई, कस्तूरबा गांधी, सरोजिनी नायडू, प्यारेलाल नैय्यर सहित कई स्वतंत्रता सेनानियों को आगा खान महल में कैद किया गया था। बंदी बनाये जाने के दौरान महादेव देसाई और कस्तूरबा गांधी की जेल में रहते हुए मृत्यु हो गई थी, जिनकी समाधि आगा खान पैलेस में है।

देश की आजादी के लिए प्राणों की आहुति देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी महादेव देसाई व कस्तूरबा गांधी की समाधि पर आदर्श समाज समिति इंडिया के पदाधिकारियों द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद आदर्श समाज समिति इंडिया की बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देते हुए पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। आदर्श समाज समिति इंडिया के उद्देश्यों और कार्यक्षेत्र के बारे में विस्तार से बताया गया। संस्थान द्वारा 2023 में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में नये सदस्यों ने भी संस्थान से जुड़ने की इच्छा जाहिर की। पुणे जिलाध्यक्ष जयश्री गुरव ने बैठक में शामिल सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को ईमानदारी से कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम में पुणे नगर महापौर वैशालीताई बनकर, सरस्वतीताई शेंडगे, संजयशेठ हरपळे, आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी, कला एवं संस्कृति विभाग के अध्यक्ष वैशाली गायकवाड़, कला एवं संस्कृति विभाग महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष जानकी पराग नाईक, पुणे जिला अध्यक्ष जयश्री गुरव, नाशिक जिलाध्यक्ष तृप्ति धवन, डॉ. राजेंद्र भवाळकर, लता दीदी पाटिल, सुधाताई हरपळे, वासंतीताई काकडे, सुनीता बंसल, सुलभा साळुंके, राजलक्ष्मी हवालदार, सविता घुले, निताताई साखरे, साक्षी धुमाळ, जयश्री पोकळे, अस्मिता जाधव, मनिषा व्हकांडे, सुजाता गायकवाड़, सुषमा खंडागळे, मीनाक्षी अहिरे, वंदना चंदनशिवे, मंगल अडवल, उषा पाटील, संगीता बांगर, त्रिशालाताई वर्मा, रेशमाताई धनवडे, शशिकला ताई वाघमारे, अनुपमा शिंपी मैडम, पल्लवीताई सुरसे, जयश्रीताई पोकळे, स्मिताताई गायकवाड़, शोभाताई लगड, प्रशांत राठौड़, सुरेखा मेंढ़े, भावना इंगवले, संगीता दयाळ, परवीन जमादार, रवि गायकवाड़, उज्वला गिड्डे, रागिनी ननवरे, शीतल भंडलकर, संगीता बोरकर, संतोषी गुरव, संगीता फाऴके, स्वप्ना गायकवाड़, साधना कदम, तारा साहू आदि अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कला एवं संस्कृति विभाग की अध्यक्ष वैशाली गायकवाड़ व पुणे जिलाध्यक्ष जयश्री गुरव ने सभी का आभार प्रकट किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur