चिड़ावा, चिड़ावा -सिंघाना सड़क मार्ग बस स्टैंड लालचौक पर नहर की मांग किसानों का धरना किसान सभा के बैनर तले आमजनता द्वारा संचालित किसान राजेंद्र जांगिड़ घरडाना की अध्यक्षता में आज 440 वें दिन भी जारी रहा तथा क्रमिक अनशन पर राजेंद्र सिंह चाहर बैठे । धरने पर बैठे लोगो का कहना था कि शेखावाटी में नहर की मांग ही नहीं है बल्कि बहुत ही निहायत जरूरी है इस बात को सरकार आज अस्सी सालों से भी समझ नहीं रही है या समझना नहीं चाहते हैं। क्यों इस बहुत बड़े आबाद रहे क्षेत्रफल को उजाड़ने पर तुले हुए हैं हुक्मरानों को शर्म क्यों नहीं आई। एक तरफ जनता मर रही है और एक तरफ पद और राजनीति के नशे में चूर ये नेताओं को क्षेत्र की नहर मांग को गंभीरता से लिया जाना चाहिए था जबकि आजतक नहर होती तो क्षेत्र में सब तरह का विकास सम्भव होता । इस भुभाग को उजाड़ कर दुबारा बसाने की योजना है क्या या फिर कोई ओर लालच है । लेकिन किसान व आम जनता के समझ से परे की बात है । परन्तु नहर बिना शेखावाटी के लाडले नहीं मानेंगे नहर को लेकर रहेंगे ये जीवन बचाने की मजबूरी है अतः देना होगा वरना कुछ भी हो सकता है । धरने पर आज नहर आंदोलन प्रवक्ता विजेन्द्र शास्त्री, उपसचिव ताराचंद तानाण, यात्रा संयोजक रणधीर ओला, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्षा सुनीता साईं पंवार, तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चाहर, जिला उपाध्यक्ष बजरंग बराला, सतपाल चाहर, बनवारीलाल चाहर, पूर्णमल महरिया, राहुल झाझडिया, जयसिंह,मन्दरुप महरिया, विशाखा,अरपिन्द्र, सुमेर, रजनी, विजेंद्र झाझडिया, कर्मवीर चाहर, राजेश चाहर आदि उपस्थित रहे।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / नहर के लिए 440 वें दिन भी धरना जारी
नहर के लिए 440 वें दिन भी धरना जारी




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।