Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार सीकर में, झुंझुनूं जिले से जाएंगे हजारों श्रद्धालु

धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार सीकर में, झुंझुनूं जिले से जाएंगे हजारों श्रद्धालु

उदयपुरवाटी, बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री 2 सितंबर 2023 को सीकर के बाजौर गांव आएंगे।‌ कार्यक्रम को लेकर जिला भाजयुमो प्रभारी यशपाल गुर्जर की अगुवाई में प्रेस कांफ्रेंस हुई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ ने बताया कि बाजौर में 2 सितंबर 2023 को लगने वाले दिव्य दरबार में झुंझुनूं व नीमकाथाना जिले से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। धीरेंद्र शास्त्री 2 सितंबर 2023 को सुबह 10 बजे तारपुरा हवाई पट्टी पहुंचेंगे। जहां से रोड़ शो करते हुए 11 बजे सीकर के बाजौर स्थित दिव्य दरबार में पहुंचेंगे। यहां दिनभर श्रद्धालुओं से मिलने का कार्यक्रम है। इसके बाद रात्रि विश्राम भी सीकर में होगा। 3 सितंबर 2023 को धीरेंद्र शास्त्री सुबह 10 बजे बारां के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रेसवार्ता के दौरान संदीप कुमार, भाजपा नेता विजेंद्र सिंह इंद्रपुरा भी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur