Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / धोखाधड़ी से बैंक खाते से सात हजार रुपए निकालने का मामला दर्ज

धोखाधड़ी से बैंक खाते से सात हजार रुपए निकालने का मामला दर्ज

खेतड़ी नगर थाने में एक व्यक्ति ने बैंक के अस्थाई कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी से रूपए निकालने का मामला दर्ज करवाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भोड़की थाना खेतड़ी निवासी मंगलाराम गुर्जर ने रिपोर्ट दी कि बड़ाऊ के बडोदा क्षेत्रिय ग्रामीण बैंक में खाता है। बैंक में अस्थाई रूप से कार्य करने वाला बड़ाऊ निवासी नितेश भार्गव ने तीन मई को उसके खाते से सात हजार रूपए निकाल लिए। 17 मई को छह हजार पांच सौ रूपए वापस जमा करवा दिए। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur