Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ढूकिया ने ‘‘मेरी माटी मेरा देश’’ अभियान में जुड़ने का किया आह्वान

ढूकिया ने ‘‘मेरी माटी मेरा देश’’ अभियान में जुड़ने का किया आह्वान

झुन्झुनूं, स्थानीय न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय गणपति नगर में जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने ‘‘मेरी माटी मेरा देश’’ अभियान के अन्तर्गत छात्राओं को बताया कि ‘‘मेरी माटी मेरा देश’’ अभियान जिले के प्रत्येक ग्राम स्तर पर ग्रामीण युवाओं द्वारा जन आन्दोलन के रुप में चलाया जाकर घर-घर से माटी एवं चावल का संग्रहण अमृत कलश में किया जा रहा है। साथ ही माटी को नमन, वीरों को वन्दन किया जा रहा है, ढूकिया ने छात्राओं को पंच-प्रण की शपथ भी दिलाई एवं इस अभियान में जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर कॉलेज उप प्राचार्या पिंकेश एवं समस्त स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur