Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ढूकिया जिला संयोजक एंव सैनी सहसंयोजक नियुक्त

,

ढूकिया जिला संयोजक एंव सैनी सहसंयोजक नियुक्त

झुन्झुनूं, केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए भाजपा ने प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की है। यह यात्रा प्रदेश के समस्त ग्राम पंचायतों व नगरीय निकायों में पहुँचेगी। इस यात्रा के सफल संचालन के लिए प्रदेश नोडल अधिकारी दामोदर अग्रवाल ने जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया की अनुशंषा पर जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया को जिला संयोजक एवं जिला मंत्री मंजु सैनी को सहसंयोजक नियुक्त किया है। जिला उपाध्यक्ष एवं जिला संयोजक ढूकिया ने बताया कि यात्रा के माध्यम से लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाई जायेगी। संकल्प यात्रा को लेकर शनिवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur