Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ढूकिया ने विज्ञान भ्रमण दल को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

ढूकिया ने विज्ञान भ्रमण दल को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

झुन्झुनू, स्थानीय राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, गणपति नगर के विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया व संस्था सचिव इंजी पीयूष ढूकिया ने हरी झण्डी दिखाकर साईंस पार्क नवलगढ़ भ्रमण के लिए रवाना किया। प्रधानाचार्य शुभकरण खीचड़ ने बताया की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग क्षेत्रीय कार्यालय बीकानेर, के द्वारा आस – पास अंचल के वैज्ञानिक प्रक्रिया युक्त कार्य स्थान के भ्रमण कार्यक्रम के तहत उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंजी ढूकिया ने विद्यार्थी भ्रमण कार्यक्रमो द्वारा वैज्ञानिक प्रतिभा एवं नई- नई खोज के संबंध मे ज्ञान प्राप्त कर सके एवं शैक्षिक व सह शैक्षिक गतिविधियों का लाभ उठा सके। इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर डॉ शिखा सहाय व गाईड प्राध्यापक प्रमोद कुमार एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur