Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : झुंझुनूं में ढूकिया हॉस्पिटल ESIC से इंपैनल, सुपर स्पेशलिटी इलाज की सुविधा

,

Jhunjhunu News : झुंझुनूं में ढूकिया हॉस्पिटल ESIC से इंपैनल, सुपर स्पेशलिटी इलाज की सुविधा

न्यूरो, यूरो और गैस्ट्रो इलाज अब जिले में ही उपलब्ध

Dhukia Hospital Jhunjhunu gets ESIC empanelment for specialty services

झुंझुनूं जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ा बढ़ावा मिला है।
ढूकिया हॉस्पिटल को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के तहत सुपर स्पेशलिटी सेवाओं के लिए इंपैनल किया गया है।

जिले का पहला अस्पताल बना

इस उपलब्धि के साथ ही यह जिले का पहला और एकमात्र अस्पताल बन गया है, जिसे
न्यूरो, यूरो और गैस्ट्रो तीनों सुपर स्पेशलिटी सेवाओं के लिए मान्यता मिली है।

अब बाहर जाने की जरूरत नहीं

अस्पताल संचालक डॉ. मोनिका ढूकिया ने बताया कि इस सुविधा से ESIC से जुड़े कर्मचारियों और उनके परिवारों को
अब उच्च स्तरीय इलाज के लिए बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी

विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता

अस्पताल में अनुभवी विशेषज्ञ नियमित सेवाएं दे रहे हैं:

  • न्यूरो सर्जरी: डॉ. जोगेंद्र सिंह झाझड़िया
  • गैस्ट्रो विशेषज्ञ: डॉ. नवीन महला
  • यूरोलॉजी: डॉ. विजय ओला

कैशलेस इलाज की सुविधा

ढूकिया हॉस्पिटल में ESIC के साथ-साथ अन्य योजनाओं जैसे
RGHS, ECHS और मा योजना के तहत भी कैशलेस उपचार उपलब्ध है।
इससे मरीजों को आर्थिक रूप से राहत मिल रही है।

आधुनिक जांच सुविधाएं भी उपलब्ध

अस्पताल में 32 स्लाइस सीटी स्कैन और सोनोग्राफी जैसी आधुनिक जांच सुविधाएं भी मौजूद हैं।
इससे मरीजों को एक ही जगह पर संपूर्ण उपचार मिल रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur