झुंझुनूं जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ा बढ़ावा मिला है।
ढूकिया हॉस्पिटल को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के तहत सुपर स्पेशलिटी सेवाओं के लिए इंपैनल किया गया है।
जिले का पहला अस्पताल बना
इस उपलब्धि के साथ ही यह जिले का पहला और एकमात्र अस्पताल बन गया है, जिसे
न्यूरो, यूरो और गैस्ट्रो तीनों सुपर स्पेशलिटी सेवाओं के लिए मान्यता मिली है।
अब बाहर जाने की जरूरत नहीं
अस्पताल संचालक डॉ. मोनिका ढूकिया ने बताया कि इस सुविधा से ESIC से जुड़े कर्मचारियों और उनके परिवारों को
अब उच्च स्तरीय इलाज के लिए बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता
अस्पताल में अनुभवी विशेषज्ञ नियमित सेवाएं दे रहे हैं:
- न्यूरो सर्जरी: डॉ. जोगेंद्र सिंह झाझड़िया
- गैस्ट्रो विशेषज्ञ: डॉ. नवीन महला
- यूरोलॉजी: डॉ. विजय ओला
कैशलेस इलाज की सुविधा
ढूकिया हॉस्पिटल में ESIC के साथ-साथ अन्य योजनाओं जैसे
RGHS, ECHS और मा योजना के तहत भी कैशलेस उपचार उपलब्ध है।
इससे मरीजों को आर्थिक रूप से राहत मिल रही है।
आधुनिक जांच सुविधाएं भी उपलब्ध
अस्पताल में 32 स्लाइस सीटी स्कैन और सोनोग्राफी जैसी आधुनिक जांच सुविधाएं भी मौजूद हैं।
इससे मरीजों को एक ही जगह पर संपूर्ण उपचार मिल रहा है।



