Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : अब झुंझुनूं में ही मिलेगा न्यूरो और गैस्ट्रो इलाज, ढूकिया हॉस्पिटल में नई सुविधा

,

Jhunjhunu News : अब झुंझुनूं में ही मिलेगा न्यूरो और गैस्ट्रो इलाज, ढूकिया हॉस्पिटल में नई सुविधा

जयपुर जाने की जरूरत खत्म! झुंझुनूं में शुरू हुई सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं

Doctors welcomed at Dhukia Hospital Jhunjhunu for new services

झुंझुनूं जिले में ढूकिया हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करते हुए सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं शुरू की हैं।
इससे क्षेत्र के मरीजों को अब बेहतर इलाज स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियमित सेवाएं

अब अस्पताल में डॉ. नवीन महला (गैस्ट्रो विशेषज्ञ) और डॉ. जोगिन्दर सिंह झाझडिया (न्यूरो विशेषज्ञ) प्रतिदिन अपनी सेवाएं देंगे।
इनकी मौजूदगी से जटिल बीमारियों का इलाज आसान होगा।

एक ही छत के नीचे उन्नत इलाज

निदेशक डॉ. मोनिका ढूकिया ने बताया कि अस्पताल में अब कई उन्नत सुविधाएं उपलब्ध हैं, जैसे:

  • एंडोस्कोपी, कोलोनोस्कोपी, ERCP
  • पेट, आंत और लीवर की जांच
  • ब्रेन ट्यूमर, मिर्गी, नस फटना
  • स्लिप डिस्क और रीढ़ की समस्याएं

इन सुविधाओं के चलते मरीजों को अब जयपुर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी

“हमारा उद्देश्य मरीजों को उच्च स्तरीय इलाज स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है।” – डॉ. मोनिका ढूकिया

कैशलेस उपचार की सुविधा

अस्पताल में ECHS, ESIC, RGHS और माँ योजना के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा भी उपलब्ध है।
इससे आमजन को किफायती और सुलभ उपचार मिल रहा है।

आधुनिक मशीनों की सुविधा

ढूकिया हॉस्पिटल में 32 स्लाइस CT स्कैन और एडवांस कलर डॉपलर सोनोग्राफी जैसी सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध हैं।

चिकित्सा व्यवस्था को मिलेगा मजबूती

विशेषज्ञ सेवाओं के इस विस्तार से झुंझुनूं की चिकित्सा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।
मरीजों को अब गुणवत्तापूर्ण और समय पर उपचार के अधिक विकल्प मिलेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur