Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ढूकिया किसानों के धरना प्रदर्शन में हुए शामिल

,

ढूकिया किसानों के धरना प्रदर्शन में हुए शामिल

किसान संघर्ष समिति मलसीसर द्वारा आयोजित

मलसीसर, आज किसान संघर्ष समिति मलसीसर द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन मलसीसर उपखण्ड के सामने गोखरी पंचायत के किसानों द्वारा दिया गया। धरना प्रदर्शन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया किसानों के हक और हित में फसल खराबें का मुआवजा दिलाने के लिए धरने में शामिल हुए। ढूकिया ने बताया कि शीतलहर एवं पाले की वजह से चने एवं सरसों की फसल खराब हो गई है। किसान समिति के अध्यक्ष गोकुल चन्द सोनी ने कहा कि ज्यादातर खेतों में चने की बुआई हुई है। अतः चने को मुख्य फसल मान कर गिरदावरी की जाए। धरना प्रदर्शन में एडवोकेट विनोद गिल, एडवोकेट विजय सिंह लालपुरिया, पूर्व सरपंच प्रेम सिंह राहड़, सुभाष चंद्र डालमिया, शीशपाल सिंह, रणवीर, प्रह्लाद झाझडिया, लेख राम झाझडिया, सुरेश कुमार, धर्मवीर सिंह, आजाद सिंह, प्रदीप कुमार, सुभाष चंद्र, जयराम सिंह, गोवर्धन, शंकर लाल भूरिया, अशोक कुमार भूरिया, पवन कुमार, बलवीर सिंह, रविंद्र सिंह, शुभकरण विकास झाझडिया सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur