Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ढूकिया ने पन्ना प्रमुख अभियान का किया शुभारम्भ

,

ढूकिया ने पन्ना प्रमुख अभियान का किया शुभारम्भ

बिसाऊ, मंडावा विधानसभा क्षेत्र के कोलिंडा ग्रामीण मंडल में मण्डावा विधानसभा क्षेत्र के बूथ अभियान प्रभारी प्यारेलाल ढूकिया ने गांव चन्दवा में बूथ संख्या 90 से पन्ना प्रमुख बनाकर अभियान का शुभारम्भ किया। ढूकिया ने बताया की पन्ना प्रमुख पार्टी की सबसे छोटी व महत्वपूर्ण इकाई है। मण्डल अध्यक्ष देशराज राहड़ की उपस्थिति में मंडल उपाध्यक्ष बीरबल सिंह भाम्बू, बूथ अध्यक्ष मुकेश कुमार, सत्यवीर भाम्बू, सुमित जानू, नरेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह, विजेन्द्र सिंह, सन्तोष देवी, हेतराम, संजय बलोदा एवं राकेश कुमार इन सभी को पन्ना प्रमुख बनाया गया। इस अवसर पर जिलामंत्री महेन्द्र चन्दवा, पूर्व प्रधान गिरधारी लाल खीचड़, संदीप कुमार, संजय सिंह, फुलाराम, रामस्वरूप, दीपाराम, रामकुमार, पवन कुमार, विकास कुमार, अनिल इत्यादि ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur