Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ढूकिया का बास में जन आक्रोश यात्रा रैली द्वारा राज्य सरकार की नितियों पर हल्ला बोला

,

ढूकिया का बास में जन आक्रोश यात्रा रैली द्वारा राज्य सरकार की नितियों पर हल्ला बोला

मण्डावा विधानसभा क्षेत्र में

मण्डावा, मण्डावा विधानसभा क्षेत्र के ढूकिया का बास में जन आक्रोश यात्रा रैली महिलाओं ने मंगल गीत गाकर यात्रा का शुभारम्भ डीजे व बाईक आदि के साथ किया गया। इस कार्यक्रम की प्रभारी मधु कुमावत व कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवाना राम ढूकिया व देवेन्द्री देवी जांगिड़ ने की। मधु कुमावत ने बताया कि कोई सच्चा बेटा है तो वह मोदी है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के जरिये हर गरीब को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। सांसद नरेन्द्र खिचड़ ने बताया कि राज्य की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बिल्कुल चौपट हो चुकी है। जनता राज्य सरकार के कुशासन से पूर्णतया त्रस्त है। जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से जनता अब जागरुक हो गई साथ ही इस बार राज्य में केवल भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनने की ओर अग्रसर हो रही है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने बताया कि किसानों को समय पर खाद बीज भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है जबकि भाजपा की सरकार में ऐसा कभी नहीं हुआ, इतिहास इसका गवाह है। हनुमान प्रसाद नेमीवाल ने बताया कि राज्य में बेरोजगारी इस हद तक बढ़ चुकी है कि युवाओं का जन आक्रोश यात्रा में शामिल होना इसको प्रमाणित कर रहा है। संयोजक महेन्द्र चन्दवा ने जन आक्रोश रथ यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि यात्रा तोलियासर, चन्द्रपुरा, मुखवास, मेहरादासी, भड़ीयों का बास, मौजास, कुहाड़ू, गोदु का बास, मण्डावा व मण्डावा में रात्रि चौपाल का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर राकेश शर्मा, मनोज कालेर, गिरधारी लाल खिचड़, संजय चौपदार, हनुमान प्रसाद नैमीवाल, रामनारायण महला, सहीराम झाझडि़या, बिरबलराम सिलाईच, रामचंद्र तेतरवाल, गिरधारी लाल ढूकिया, भगवानाराम पूनियां, देवकरण ढूकिया, लक्ष्मण बेरवाल, महावीर बेरवाल, हीरा सिंह, नारायण सिंह, केशर मेघवाल, लक्ष्मणराम, शुभकरण बेरवाल, हरलाल ढूकिया, सुखवीर सिंह ढूकिया, जयकरण ढूकिया, राजेश पूनियां, नारायण सिंह पूनियां, नत्थू सिंह, रामजीलाल सुण्डा, प्रेम प्रकाश ढूकिया, लालचंद ढूकिया, सुल्तान जांगिड़, नेकीराम, हरफूल बेरवाल, मधुर ढूकिया, इंद्राज बुडानियां, ओम निवास बुडानियां, सांवरमल बेरवाल, जगदीश प्रसाद ढूकिया, महेश बेरवाल, आदित्य ढूकिया, नौपाराम पूनियां, मदनलाल ढूकिया, सीताराम मेघवाल, ईश्वर सिंह महला, देवकरण ढूकिया, पीयूष ढूकिया रविन्द्र ढूकिया आदि कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन साथ रहे। कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र चन्दवा ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur