Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ढूकिया ने शक्ति वंदन कार्यक्रम में चाय पर की चर्चा

,

ढूकिया ने शक्ति वंदन कार्यक्रम में चाय पर की चर्चा

झुन्झुनूं, दुराना में शक्ति वन्दन कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वयं सहायता महिला समूह एवं एन.जी.ओ. प्रतिनिधि से जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने चाय पर चर्चा की। ढूकिया ने केन्द्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिये महत्वाकांक्षी योजना से लाभान्वित करने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार ने लखपति दीदी योजना, ड्रोन दीदी योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, विधानसभा एवं लोकसभा में 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण एवं जनधन खाता योजना से महिला को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का काम किया। इस अवसर पर पूर्व उप प्रधान महावीर सिंह दुराना, बूथ अध्यक्ष मान सिंह शेखावत, डॉ. रिना चौधरी, क्लस्टर इन्चार्ज मनिषा चौरा, प्रियंका गोठवाल, पशु शखी तारामणी देवी, बैंक शखी अनिता देवी, ग्राम संगठन अध्यक्ष आरती देवी, अंजना, सुनिता, शारदा, ललिता, प्रभाती, कोमल कंवर, सरोज कंवर, संतोष, गीता देवी, विद्या देवी, गायत्री देवी, कंचन देवी, माया, पूजा, प्रिंयका देवी, सोनू देवी, किरण, सुमन इत्यादि शक्ति वंदन अभियान में उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur