Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ढूकिया ने किया बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की विरासत का सम्मान

ढूकिया ने किया बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की विरासत का सम्मान

झुन्झुनू, भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे संविधान गौरव अभियान के तहत भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं गौरव अभियान के विधानसभा संयोजक प्यारेलाल ढूकिया के मुख्यआतिथ्य में ग्राम दुराना में संविधान गौरव अभियान का आयोजन किया गया। ढूकिया नेे भारत रत्न बाबा साहेब की विरासत का सम्मान करते हुए बताया कि भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने न्याय, समानता और सशक्तिकरण पर आधारित एक आदर्श राष्ट्र की परिकल्पना की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने उनके विचारों को अपनाते हुए सामाजिक और आर्थिक सुधारों की दिशा में अनेक कदम उठाए है। भाजपा सरकार ने 2016 में अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम में संशोधन किया, जिससे अनुसूचित जाति और जनजाति के पीडि़तों के लिए आर्थिक मदद को बढाया गया। जबकि यह भी याद रखने योग्य है कि जिन्होने स्वयं को भारत रत्न से सम्मानित किया, वे बाबा साहेब के साथ अन्याय करने से नही चूकें। कंाग्रेस, जिसने सत्ता के लिए बार-बार संविधान के मूल भाव को तोड़ा है, उसे बाबा साहेब अंबेडकर की विरासत पर बोलने का नैतिक अधिकार नही है। कांग्रेस सरकार ने हमेशा बाबा साहेब के आदर्शाे का अपमान किया। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष मान सिंह शेखावत, सन्त कुमार राठौड़, धर्मपाल सिंह मेधवाल, रहेन्द्र सिंह राठौड़, मोहन लाल मेधवाल, रामू राम मेधवाल, विरेन्द्र सिंह, जीवराज सिंह, मुकेश सैन, भूपेन्द्र सिंह, अजय पाल सिंह, विशाल सिंह, सज्जन सिंह आदि मौजुद रहें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur