Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ढूकिया ने पुजारी को पुस्तक भेंट कर सम्पर्क से समर्थन अभियान का किया शुभारम्भ किया

,

ढूकिया ने पुजारी को पुस्तक भेंट कर सम्पर्क से समर्थन अभियान का किया शुभारम्भ किया

मण्डावा, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सम्पर्क से समर्थन अभियान के अन्तर्गत आज मण्डावा स्थित रधुनाथ जी मन्दिर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया के आतिथ्य में एवं मण्डल अध्यक्ष मोहन लाल सैनी की अध्यक्षता में पवनदास महाराज पुजारी को पुस्तक भेंट कर सम्पर्क से समर्थन अभियान का शुभारम्भ किया गया। ढूकिया ने बताया कि मोदी जी के 9 साल बेमिसाल, सेवा सुशासन एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए पुजारी को केन्द्र के योजनाओं की पुस्तक भेंट कर समर्थन मांगा। पुजारी ने भाजपा को समर्थन देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संदीप शर्मा, संजय परिहार, रामलाल टेलर, बाबू लाल सैनी, रामस्वरूप, प्रकाश, महेन्द्र सोलंकी, आलोक शर्मा, पवन सैनी, गोविंद जोशी, ज्ञान चन्द कुमावत, यशवंत सुंदरिया आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur